हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मिशन यूपी 202...

    मिशन यूपी 2022: सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगी भाजपा

    BJP Mission, Rahul Gandhi

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन कल शाम पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,डॉ. दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा मौजूद थे। संतोष को एक पखवारे के भीतर यह दूसरा दौरा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीर मंथन किया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और विपक्ष के हमलों का बखूबी जवाब देने के बारे में राय मशवरा किया गया।

    केन्द्रीय नेतृत्व यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर बेहद संजीदा

    संतोष ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिये विशेष ध्यान देने की जरूरत है और हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को उसकी जिम्मेदारी अभी से तय कर देनी चाहिये। बंगाल में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के नतीजों का कोई असर यहां के चुनाव में नहीं पड़ना चाहिये। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने की रणनीति हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता के समक्ष स्पष्ट होनी चाहिये। सूत्रों ने बताया कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर बेहद संजीदा है और सरकार एवं संगठन के कामकाज पर बारीक निगाह रखी जा रही है। निकट भविष्य में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के दौरे होना लगभग तय माना जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।