हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की स्थिति पर जताई चिंता

    संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने म्यांमार में सेना के तख्तापलट के बाद से जारी हिंसा को रोकने के लिये अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को लेकर चर्चा के लिये इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गेनर से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह जानकारी दी। प्राइस ने कहा, ‘उप विदेश मंत्री शरमन और विशेष राजदूत बर्गेनर ने म्यांमार सेना की हिंसा और दमन को खत्म करने में मदद के लिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों पर चर्चा की। इस दौरान म्यांमार की सेना को जवाबदेह ठहराने और म्यांमार को लोकतंत्र के रास्ते पर वापस लाने के प्रयास के तहत इस देश के लोगों का समर्थन करने के लिये आसियान देशों से आग्रह करने को लेकर भी चर्चा की गई।

    देश में गृह-युद्ध जैसी स्थिति

    वाशिंगटन डीसी में मंगलवार को हुई इस बैठक के दौरान सुश्री शरमन और सुश्री बर्गेनर ने म्यांमार में हिंसा से प्रभावित लोगों की मानवीय सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी बातचीत की। सुश्री बर्गेनर ने पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने भाषण के दौरान म्यांमार में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद से मानवाधिकारों और मानवीय संकट का मुद्दा उठाया था। संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत के अनुसार म्यांमार में सुरक्षा बलों ने करीब 900 लोगों की हत्या कर दी है और अब यह देश गृह-युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।