हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विधायक-सभापति...

    विधायक-सभापति ने किया शौचालय का लोकार्पण

    Hanumangarh News
    विधायक-सभापति ने किया शौचालय का लोकार्पण

    वार्ड 15 स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में नगर परिषद ने करवाया शौचालय का निर्माण

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 15 स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नगर परिषद की ओर से निर्मित करवाए गए शौचालय का लोकार्पण शनिवार को विधायक गणेश राज बंसल व नगर परिषद सभापति सुमित रणवां की ओर से किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नगीना बाई, तरुण विजय, गुरदीप सिंह बराड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोकार्पण के मौके पर विधायक ने शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। विधायक ने संस्था प्रधान से निवेदन किया कि शौचालय को साफ-सुथरा रखा जाए ताकि लम्बे समय तक इनका लाभ लिया जा सके। Hanumangarh News

    इस मौके पर विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि पूर्व में जब वे नगर परिषद सभापति थे, तब महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शौचालय की सुविधा न होने की समस्या से वार्ड पार्षद नगीना बाई की ओर से उन्हें अवगत करवाया गया। इसके बाद नगर परिषद की ओर से विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि वार्ड पार्षद नगीना बाई के प्रयासों से महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को शौचालय की सौगात मिली है। Hanumangarh News

    बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण करवाने पर वार्ड पार्षद बधाई की पात्र हैं। सभापति ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि सरकारी विद्यालयों में शौचालयों की सुविधा नहीं होती। ऐसी स्थिति में बालिकाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। जिन भी सरकारी विद्यालयों की ओर से मांग की गई है वहां नगर परिषद की ओर से शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। विद्यालय में अन्य विकास कार्य करवाने के लिए भी नगर परिषद तत्पर रहेगी। Hanumangarh News

    नगर परिषद के खुद की जगह बता कार्य शुरू करने पर रेलवे ने जताई आपत्ति

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here