हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश मोदी ने शहीदो...

    मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली (एजेंसी)

    मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी सुबह इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आर. के. सिंह भदौरिया भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज शाम सात बजे श्री मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।