हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home अन्य खबरें मानसून पहुंचा...

    मानसून पहुंचा दक्षिण बंगाल, जानिये हरियाणा-पंजाब में कब होगी बारिश ?

    Moonsoon

    कोलकाता (एजेंसी)। मौसम विभाग के अनुसार मानूसन बुधवार दोपहर दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर गया हालांकि उत्तरी बंगाल की तुलना में दक्षिणी बंगाल में पहुंचा मानसून तुलनात्मक रूप से कमजोर है। मानसून पहुंचने के कारण दक्षिणी बंगाल में शनिवार से बारिश ज्यादा होगी। दक्षिणी जिलों में भी सप्ताहांत अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसूनी हवाएं सिलिगुड़ी से माल्दा की ओर चलेंगी। उत्तरी बंगाल के बचे हुए हिस्सों में मानसून गुरुवार दोपहर तक पहुंचने का अनुमान है

    । इसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तरी बंगाल से दक्षिणी बंगाल से झारखंड और ओडिशा की ओर चलेंगी। इस बीच कोलकाता में हल्के बादल छाये रहेंगे जिससे चिपचिपी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय बादलों की गरज के साथ बारिश का अनुमान है। अगले 72 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार से बंगाल के लगभग सभी जिलों और गांगेय इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here