हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश पुलिस मूसेवाल...

    पुलिस मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सौरभ महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची

    Mumbai News
    Mumbai News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पवन बिश्नोई और जगतार सिंह की ज़मानत को लेकर आया बड़ा अपडेट

    पुणे (एजेंसी)। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी सौरभ महाकाल से अभिनेता सलमान खान को धमकी पत्र के संबंध में पूछताछ करने के लिए आज यहां पुणे पहुंची। पुणे पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में सौरव उर्फ ​​सिद्धेश उर्फ ​​महाकाल हीरामन कांबले को बुधवार को गिरफ्तार किया था।
    उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में कुल आठ आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें से दो आरोपी पुणे के निवासी हैं। सौरव महाकाल और संतोष जाधव दोनों पर मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। पुलिस दोनों की तलाश में कर रही थी।

    इनमें सौरव महाकाल को पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया, जिससे पता चलता है कि सौरभ महाकाल संतोष यादव गिरोह के सदस्य हैं। संतोष यादव पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। महाकाल, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जुड़ा है और उसके खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई 20 जून तक पुलिस हिरासत में है और अब उससे पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि पुणे के महाकाल और संतोष जाधव ने अन्य साथियों के साथ मूसेवाला पर गोलियां चलाईं। इस बीच पुणे पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौरव महाकाल की गिरफ्तारी की सूचना दी है। मुंबई अपराध शाखा की टीम आज पुणे पहुंची है और सलमान खान को धमकी भरे पत्र के सिलसिले में महाकाल से पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here