हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Haryana Jobs:...

    Haryana Jobs: प्रदेश में जल्द होगी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती, 7000 से ज्यादा वैकेंसी

    Punjab Recruitment
    सांकेतिक फोटो

    मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों से मांगा अपडेट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Group D Bharti News: बेरोजगार युवाओं के लिए सुखद खबर है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार जल्द ही हरियाणा में ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती करने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों को लेटर जारी किया है, जिनमें उनके यहां खाली पदों की जानकारी अपडेट करने को कहा गया है। Haryana Recruitment News

    यह अपडेट ग्रुप-डी भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों को समायोजित (एडजस्ट) करने के लिए मांगी गई है। सरकार की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि जिलेवार और पदवार रिक्तियों की जानकारी हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) द्वारा तैयार पोर्टल पर अपलोड की जाएं, ताकि बचे हुए चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जा सके।

    सरकार 7500 पदों की मांग चुकी जानकारी | Haryana Recruitment News

    सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचकेसीएल) को ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा पदों की रिक्तियां भेजकर चयन सूची की सिफारिश करने के लिए पत्र भेजा हुआ है। मगर, अभी तक आयोग ने यह रिजल्ट नहीं निकाला है। इसको लेकर सीएम नायब सिंह सैनी भी ऐलान कर चुके हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि चूंकि ये भर्तियां ग्रुप-सी के बाद ग्रुप-डी की भर्तियों के लिए आयोजित किया जाना है, इसलिए आयोग इन भर्तियों को लेकर देरी कर रहा है। अभी आयोग ग्रुप-सी के लिए होने वाले सीईटी एग्जाम पर फोकस कर रहा है।

    1209 पद होंगे रिजर्व

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-डी के कुल 7596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के स्कोर के आधार पर की जाएगी। Haryana Recruitment News

    यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में बस-कार की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत