हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुपरमैन बनकर ...

    सुपरमैन बनकर नगर की शान बढ़ा रहे हैं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: सुपरमैन बनकर नगर की शान बढ़ा रहे हैं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर में आई बदलाव की लहर

    • स्वच्छता, सौंदर्य और हाईटेक व्यवस्था की ओर अग्रसर गाजियाबाद | Ghaziabad News
    • हाईटेक संचार प्रणाली से जनता को मिल रहा त्वरित समाधान, नगर आयुक्त की कार्यशैली को शासन स्तर से भी खूब सराहा जा रहा

    गाजियाबाद( सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम में कार्यभार संभालते ही शहर के विकास के लिए निरंतर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उनका कुशल नेतृत्व और कार्यशैली न केवल गाजियाबाद को एक नई दिशा दे रही है, बल्कि शासन स्तर पर भी खूब सराही जा रही है। गाजियाबाद को हाईटेक बनाने के लिए नगर आयुक्त ने कई योजनाओं को लागू किया है, जिनमें डिजिटल निगरानी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्मार्ट पार्किंग प्रमुख हैं।

    इन योजनाओं से शहर में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित समाधान मिल रहा है, जिससे जनता को सुविधा का अनुभव हो रहा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कई अहम कदम उठाए हैं। कूड़ा निस्तारण, नियमित सफाई अभियान और ग्रीन जोन का विस्तार कर गाजियाबाद को एक नए रूप में ढाला गया है। इन पहलों की सराहना न केवल शहरवासियों द्वारा, बल्कि शासन स्तर पर भी की जा रही है। Ghaziabad News

    हाईटेक संचार प्रणाली से त्वरित हो रहा समस्याओं का समाधान

    गाजियाबाद को हाईटेक बनाने के लिए नगर आयुक्त ने कई योजनाओं को लागू किया है, जिनमें डिजिटल निगरानी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्मार्ट पार्किंग प्रमुख हैं। इन योजनाओं से शहर में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित समाधान मिल रहा है, जिससे जनता को सुविधा का अनुभव हो रहा है।

    स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में उत्कृष्ट कार्य

    शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कई अहम कदम उठाए हैं। कूड़ा निस्तारण, नियमित सफाई अभियान और ग्रीन जोन का विस्तार कर गाजियाबाद को एक नए रूप में ढाला गया है। इन पहलों की सराहना न केवल शहरवासियों द्वारा, बल्कि शासन स्तर पर भी की गई है। Ghaziabad News

    जन सुविधाओं में सुधार के लिए अथक प्रयास जारी

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल की टीम ने जन सुविधाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सड़कों का जीर्णोद्धार, सीवरेज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण और जलापूर्ति प्रणाली का उन्नयन ऐसे प्रयास हैं, जो शहरवासियों को बेहतर जीवन यापन के लिए आवश्यक हैं। इन कार्यों से आम जनता संतुष्ट नजर आ रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और विकास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

    इसके अलावा शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की दिशा में उनके जरिए और भी नवीनतम प्रयास किए जा रहे है। उनके प्रयासों से गाजियाबाद एक आदर्श शहर के रूप में उभर रहा है, जो तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों के साथ-साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार अग्रसर है।

    आईटीएमएसऔर सैफ सिटी के तहत जन जन की सुरक्षा की तैयारी

    नगरयुक्त विक्रम विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत शहर में जगह – जगह चौराहों मुख्य सड़कों और पार्कों में सीसीटीवी लगाए जा रहे है। और सभी सीसीटीवी कैमरों को निगम के हाईटेक कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। जिसकी निरन्तर निगहबानी पुलिसकर्मी और निगम के कर्मचारी कर रहे है। Ghaziabad News

    इसके अलावा शहर के निजी मकानों के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों को को भी सैफ सिटी के तहत हाईटेक कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहे। ताकि शहर में कहीं भी होने वाली घटना पर तत्काल एक्शन लिया जा सकेऔर जनता की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। गाजियाबाद शहर जल्द ही सैफ सिटी में शामिल होगा।

    यह भी पढ़ें:– Drugs Smugglers Arrested: ड्रग्स तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार