हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा छछरौली में चा...

    छछरौली में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

    Murder sachkahoon

    छछरौली, (सच कहूं न्यूज /राजेन्द्र कुमार), छछरौली के निकट गांव बलोली में युवकों ने सुनियोजित हमला कर एक युवक की चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी। जबकि एक अन्य युवक हमले में घायल हो गया है। उसे ट्रामा सेंटर इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना छछरौली अंतर्गत गांव बलोली निवासी कुलविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 35 वर्षीय पति गुरविंदर सिंह उर्फ सन्नी रात को खाना खाकर टहलने के लिए सड़क की ओर गया था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आठ नौ युवकों ने उसके पति गुरविंदर सिंह व दोस्त दीपक कुमार पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया।

    मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि झगड़े की खबर मिलते ही वह अपने छोटे बेटे के साथ दौड़ी घटनास्थल पर पहुंची। उसने बताया कि गुरबाज सिंह व जगनूर सिंह गुरविंदर सिंह को पकड़े हुए थे। और संदीप सिंह नामक युवक चाकू से हमला कर रहा था। मृतक (Murder) की पत्नी ने बताया कि गुरविंदर सिंह अपने दोस्त दीपक कुमार को बचाने के लिए जैसे ही दौड़ा युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दीपक कुमार भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गुरविंदर कौर ने बताया कि वह तुरंत गुरविंदर सिंह व दीपक कुमार को घायल अवस्था में लेकर छछरौली सिविल अस्पताल पहुंची। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कुलविंदर कौर के बयान पर धारा 302, 120 बी,34 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here