हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा झगड़े में बीच...

    झगड़े में बीच-बचाव करने आई महिला की हत्या

    Murder in Kasganj

    पति ने पत्नी व बेटी को भी गंभीर रूप से किया घायल

    • घटना के बाद आरोपी फरार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

    रोहतक (सच कहूूँ न्यूज)। शहर के शास्त्री नगर में पति-पत्नी के बीच हुए झगडे में बीच-बचाव करने आई महिला की युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने अपनी पत्नी व बेटी पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार बीती रात शास्त्री नगर निवासी सुनिता व उसके पति देवेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिस पर देवेन्द्र ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। झगडे का शोर सुनकर बीच बचाव के लिए आई पड़ोस में रहने वाली महिला शीला पर भी देवेन्द्र ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान आरोपी ने अपनी बेटी तनिषा को भी घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    आसपास के लोगों ने तीनों को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सुनीता व बच्ची की हालत भी स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।