हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश हिसार की &#82...

    हिसार की ‘गंगा’ का नया रिकॉर्ड

    एक दिन में देती है 31 लीटर दूध, जानिए इसकी कीमत

    हिसार। (सच कहूँ न्यूज) जिले में एक मुर्रा नस्ल की ऐसी भैंस है जिसका नाम गंगा (Murrah Buffalo Ganga) है जिसने 1 दिन में 31 लीटर दूध देकर एक रिकॉर्ड बना दिया इसकी कीमत भी लाखों रुपए में है। हिसार में एक भैंस जिसका नाम गंगा रखा गया है और मुर्रा नस्ल की है जिसने 1 दिन में 31 लीटर दूध देखकर इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है, जिसके बाद गंगा के मालिक किसान जय सिंह ने बताया कि इस भैंस को खरीदने के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई है। किसी ने 1500000 रुपए तक कीमत लगा दी, फिर भी भैंस को नहीं बेचा।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 10-12वीं के विशेष परीक्षा की डेटशीट जारी

    जानकारी के मुताबिक, सोरखी गांव के रहने वाले किसान जयसिंह और उनकी पत्नी बीना को पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा दंपति को साल 2017 में सूरजकुंड मेले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ ने भी सम्मानित किया था। किसान जय सिंह ने बताया कि भैंस गंगा ने करनाल (Karnal) में लगे राष्ट्रीय डेयरी में मेले मे एक दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब व हरियाणा के लिए इस साल रिकार्ड बनाया है। राष्ट्रीय डेयरी में गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें इसके लिए 21 हजार रुपये का ईनाम मिला।

    उन्होंने बताया कि गंगा प्रतिदिन 60 हजार रुपये का दूध देती है। उसकी उम्र 15 साल है। जब गंगा 5 साल की थी तब उन्होंने इसे खरीदा था। वह इसे अपने बच्चे की तरह पालते हैं। गंगा को एक दिन में 13 किलो फीड और दो किलो गुड़ खिलाया जाता है।

    हर रोज 8 घंटे की कड़ी देखभाल

    गंगा की दिन में 8 घंटे देखभाल की जाती है। प्रतिदिन नहलाया जाता है। हर पांच घटे के बाद भैंस को पानी पिलाया जाता है। किसान जयसिंह ने बताया कि उनके पास यूं तो और भी कई भैंस हैं। लेकिन सबसे उत्तम क्वालिटी की भैंस गंगा ही है। उन्होंने बताया कि वह ग्राहकों को 65 रुपये प्रति किलो कीमत पर दूध बेचते हैं।

    कितने बनाए रिकार्ड

    गंगा ने साल 2015 में एक दिन में 26 किलो 306 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया। साल 2017 में एक दिन में 26 किलो 900 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया, साल 2021 में एक दिन में 27 किलो 330 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया और अब 2023 में 31 लीटर दूध देकर गंगा ने रिकॉर्ड बनाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here