हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home कृषि किसानों पर मौ...

    किसानों पर मौसम की मार: मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

    • सरसों की फसल पर हल्का प्रभाव
    • अधिकतम आर्द्रता 80-85 प्रतिशत
    • बरसात की अभी कोई संभावना नहीं:-डॉ
    • अगले कुछ दिनों मौसम शुष्क रहने की सम्भावना

    भिवानी (इन्द्रवेश)। भिवानी राजस्थान से सटे भिवानी जिला में किसानों को मौषम की मार झेलनी पड़ रही है। क्योंकि आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी सर्दी का प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। जिसके चलते सरसों की फसल पर हल्का पर हल्का प्रभाव देखा जा रहा है क्योंकि नमी व ठंड ना होने की वजह से फसल में ग्रोथ कम है। इसके चलते किसानो को कम उत्पादन होने की संभावना हैं। साथ ही अभी अगले कुछ दिनों मौसम शुष्क रहेगा और बरसात की अभी कोई संभावना नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें:– पहले चुराई बाइक, फिर रास्ते में तीन महिलाओं को दी लिफ्ट

    सरसों की फसल पर हल्का प्रभाव

    किसानों का कहना था कि यदि धुँध अधिक पड़ती है तो उत्पादन अच्छा होगा जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।उन्होंने बताया कि दिन का मौसम गर्म सुबह और शाम को हल्की ठंड होने की वजह से मौसम की मार झेलनी पड़ रही है।साथ उन्होंने कहा कि अब यूरिया ,पेस्टिसाइड और खरपतवार के कारण लागत ज्यादा होती है और उत्पादन कम होता है।उन्होंने कहा कि पहले समय से धुँध पड़ती थी और देसी खाद डालते थे ।कम लागत में अच्छा खासा मुनाफा भी होता था।

    बरसात की अभी कोई संभावना नहीं:- डॉ देवी लाल

    वहीं डॉ देवी लाल ने बताया कि अभी दिन का तापमान 23-25 डिग्री होने की वजह से सरसों की फसल में हल्का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।उन्होंने बताया कि रात के समय का न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री आकां जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतम आर्द्रता की बात की जाए तो 80-85 डिग्री तो वहीं न्यूनतम आर्द्रता 48-52 डिग्री हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दोनों में जब हल्की बरसात वधुँध पड़ेगी तो फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here