हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक स्तरीय ...

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में संगत ने गाया गुरुयश

    साध-संगत ने मिट्टी डालने और साफ-सफाई की सेवा की

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक लुधियाना की समूह साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर गुरुयश गाया। यहां फिरोजपुर रोड पर स्थित नामचर्चा घर गहौर में सुबह 10 बजे शुरू हुई नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास पूर्ण चंद इन्सां द्वारा पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की गई। इसके बाद कविराज भाईयों ने भजनों के माध्यम से अपने सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचनों को पढ़कर सुनाया और जिम्मेवारों ने शाही दरबार की सूचनाओं के बारे में बताया व संगत से सतगुरू के वचनों पर अमल करते हुए मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

    यह भी पढ़ें:– नंदलाल इन्सां के नमित नामचर्चा आयोजित

     

    समाप्ति के अवसर पर समूह साध-संगत ने 10 मिनट का सुमिरन किया। 45 मैंबर संदीप इन्सां ने कहा कि साध-संगत के अनुशासन ने पूरी दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ा है। साध-संगत को चल रहे मानवता भलाई कार्यों में और तेजी लाने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर मिट्टी डालने, साध-संगत के लिए ब्रेड-पकोड़े बनाने, पानी पिलाने जैसे सेवा कार्य भी चलते रहे। इस मौके पर नये 45 मैंबर रॉकी इन्सां, शक्ति राणा इन्सां और बहन अमरजीत कौर इन्सां की साध-संगत के साथ जान-पहचान करवाई गई। इस अवसर पर 25 मैंबर, 15 मैंबर, गांवों और जोनों के भंगीदास और साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here