हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उकलाना ब्लॉक ...

    उकलाना ब्लॉक की साध-संगत द्वारा गांव नंगथला में ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन किया गया

    पावन रहमोकर्म माह के उपलक्ष्य में किया गया नामचर्चा का आयोजन

    उकलाना। (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) उकलाना ब्लॉक की साध-संगत द्वारा परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पावन रहमोकर्म माह धूमधाम से नामचर्चा आयोजित कर मनाया गया। नामचर्चा का आयोजन गांव नंगथला में किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा ने धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा नारा लगाकर की। विनती का शब्द प्रेमी सेवक पवन इंसा ने लगाया। डॉ राणा इन्सा ने पवित्र धर्म ग्रंथ में से सतगुरु के अनमोल वचन पढ़कर सुनाये। कविराजों ने भक्तिमय भजनों से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया।‌

    यह भी पढ़ें:– सच्चे रूहानी रहबर आए Live, साध-संगत ने किए दर्शन

    मास्टर सहीराम इंसा, सुभाष इंसा, नरेंद्र इन्सां, भाग्य इन्सां, आशीष इन्सां, सतीश इन्सां, सुरेश इन्सां, कुलबीर इन्सां, अजय इन्सां, रामपाल इन्सां, कृष्ण इन्सां, सूरज इन्सां, आदि कविराजों ने शब्दवाणी के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ब्लॉक प्रेमी सेवक नरेश इंसा ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों जैसे गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, गुर्दे दान करना, आंखें दान करना, सफाई अभियान चलाना, जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करना आदि सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ दिलीप इंसा, डॉ राणा इन्सां, नन्दलाल इन्सां, फुल्लू इन्सां, संजय इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, रामनिवास इन्सां, सहीराम इन्सां, सुरेश इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, सुजान सरोज इन्सां, सुजान रंजना इन्सां, सुजान पुष्पा इन्सां, सुजान गगन इन्सां, आईटी विंग के सेवादार प्रह्लाद इंसा व टीम ग्रीन एस के सेवादार व समस्त साध – संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here