हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अल्पसंख्यक वि...

    अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए नईम अहमद

    Kairana
    Kairana अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए नईम अहमद

    कैराना। कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नईम अहमद को कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मरहूम अब्दुल हफीज के पुत्र है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शामली जिलाध्यक्ष नदीम अहमद एडवोकेट ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत किये जाने की अपेक्षा की है। नदीम अहमद ने कहा कि अब्दुल हफीज ने करीब साढ़े चार दशक तक पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर कार्य किया है। ऐसे में उनके परिवार का पार्टी गतिविधियों से जुड़ा रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनके पुत्र नईम अहमद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर शहजाद मलिक एडवोकेट, चौधरी इंतज़ार बागबान, खुर्शीद, मुनव्वर, दिलशाद, अलीहसन, राशिद, इनाम, खालिद, फजल, कय्यूम आदि मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here