हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नरेश टिकैत ने...

    नरेश टिकैत ने बदला बयान, कहा-सपा आरएलडी का नहीं करेंगे समर्थन

    Naresh Tikait

    मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा आरएलडी के प्रत्याशियों को जिताने का ऐलान करने के बाद 24 घंटें के अंदर ही नरेश टिकैत ने अपना बयान बदल लिया है। अब नरेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव में किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। गौरतलब हैं कि सपा आरएलडी प्रत्याशी राजपाल बालियान सिसौली किसान भवन पहुंचे थे, वहां पर नरेश टिकैत ने समर्थन देने का ऐलान किया था। इस बीच आज केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की नरेश टिकैत से मुकालात हुई है। बताया जा रहा है कि इस वार्ता के बाद नरेश टिकैत ने अपना बयान बदला है।

    छावनी बोर्ड ने शुरू किया ई-पोर्टल जागरूकता अभियान

    छावनी क्षेत्र की जनता को जनसुविधाएँ ई-पोर्टल के माध्यम से दिलाने के मकसद से आगरा में छावनी बोर्ड कार्यालय ने एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत चार चरणों में जनता को रक्षा संपदा विभाग द्वारा घर बैठे एक क्लिक पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान देश भर के 62 छावनी बोर्ड क्षेत्रों में एक साथ शुरू किया गया है।

    जनता शिकायतें दर्ज करा सकती है

    विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ई-छावनी एप एक साल पहले लांच किया जा चुका है। ई-छावनी पोर्टल की मदद से क्षेत्रीय जनता न केवल अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है बल्कि संपत्ति कर, व्यापार लाइसेन्स, जल कर, पट्टा नवीनीकरण, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र, सामुदायिक हॉल बुकिंग, पानी के टैंकर की बुकिंग और जमा राशि की रसीद आदि की सुविधाएं पा सकती है।

    लोगों को जागरूक किया जाएगा

    उन्होने बताया कि जागरूकता की कमी से आमजन ने बहुतायत में इसका उपयोग शुरू नहीं किया है। इसीलिए विभाग ने जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में 18 से 22 जनवरी तक छावनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं को आयोजित कर लोगों को ई-छावनी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा स्थानीय निवासियों को घर-घर जाकर सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    चिकित्सा परामर्श सुविधा

    दूसरे चरण में 23 से 29 जनवरी तक छावनी के लोगों को आॅनलाइन चिकित्सा परामर्श सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य ओ.पी.डी. शिविरों का आयोजन होगा तथा पैरामेडिकल स्टाफ बच्चों के टीकाकरण के लिये घर-घर पहुंचेगा। तीसरे चरण में 30 जनवरी से पाँच फरवरी तक छावनी परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैलियाँ निकाली जाएंगी। ई-पोर्टल के प्रयोग से सम्बंधित परेशानी और उनके निवारण से संबन्धित नुक्कड़ नाटक विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थलों पर आयोजित किये जाएंगे। विद्यालयों में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। चौथे चरण में छह फरवरी से 17 फरवरी तक ई-पोर्टल का प्रक्षेपण होने के पश्चात छावनी के नागरिकों के जीवन में परिवर्तन की समीक्षा की जाऐगी। ई-पोर्टल की कार्यप्रणाली पर कार्यालय के बोर्ड मीटिंग हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here