Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

नेशनल हेराल्ड केस : अब 13 जून को ईडी के समक्ष पेश होंगे राहुल गांधी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। इसके लिए ईडी ने राहुल को दोबारा समन जारी किया है। इससे पहले उन्हें वीरवार को पेश होना था। दरअसल इस समय राहुल गांधी देश से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने ईडी से अपील की थी कि उन्हें पेश होने के लिए 5 जून के बाद बुलाया जाए।एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अपील को स्वीकार करते हुए ईडी ने पेशी की तारीख बढ़ाते हुए 13 जून कर दी है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को 1 जून को समन जारी किया था। सोनिया गांधी (75) को ईडी ने 8 जून को मध्य दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है। इस बीच सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं और देखना ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष 8 तारीख को ईडी के समक्ष पेश होती हैं या नहीं। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वह जांच एजेंसी के सामने दी गई तारीख पर पेश होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts