Moga Latest News: रैली से कुछ घंटे पहले 70 साल के बुजुर्ग की हत्या
मर्डर का आरोप मृतक के ही बेटे हैप्पी पर लगा
मोगा (विक्की कुमार)। शहर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब तांगेवाली गली में एक 70 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि परिवार वाले इस हत्या के लिए किसी और को नहीं, बल्कि मृतक के ही बेटे हैप्पी को दोषी ठहरा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कल देर रात की है। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह के पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली लगने की घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके के लोग भी घटनास्थल पर जमा होने लगे। परिवार वालों का आरोप है कि कुलदीप सिंह के बेटे हैप्पी ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हैप्पी नशे का आदी था और अक्सर अपने पिता कुलदीप सिंह से पैसे मांगता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पैसों को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रैली से पहले इस तरह की घटना से एक बार फिर मोगा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Comments