Body Donation: कौशल्या देवी इन्सां अमर रहे के नारों से गूंजा पातड़ां
एसएमओ पातड़ां और वार्ड पार्षद ने मेडिकल रिसर्च के लिए किए गए शरीरदान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पातड़ां, सच कहूँ/दुर्गा सिंगला/भूषण सिंगला। Body Donation: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु माता कौशल्या देवी इन्सां पत्नी धनराज, निवासी लखवाली बस्ती, पातड़ां के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। उल्लेखनीय है कि शरीरदानी माता कौशल्या देवी इन्सां ने जीते जी डेरा सच्चा सौदा में फॉर्म भरे थे कि उनके निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया जाए। वीरवार को उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया।
माता कौशल्या देवी इन्सां के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रवाना करने से पहले एक बड़े काफिले के रूप में उनके निवास स्थान से जाखल रोड होते हुए बाजार से भगत सिंह चौक तक ले जाया गया। इस दौरान ‘शरीरदानी माता कौशल्या देवी इन्सां अमर रहें’ के नारे लगाए गए। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश गोयल, डॉ. नवदीप गोयल और पार्षद प्रेम लता ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान माता जी की बेटियों ने अर्थी को कंधा भी दिया। सच्चे नम्र सेवादार निर्भय इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई इस मुहिम के तहत डेरा श्रद्धालु जीते जी रक्तदान, गुर्दादान और मरणोपरांत शरीरदान कर रहे हैं। इसकी प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। इस मौके परिवार के सदस्यों के अलावा सच्चे नम्र सेवादार बहन गुरजीत इन्सां, कोमल इन्सां, जगतार इन्सां, सुखा इन्सां सहित रिश्तेदार और साध-संगत उपस्थित रही।
मरणोपरांत शरीरदान से होता है मानवता का भला: एसएमओ
एसएमओ डॉ. सतीश गोयल ने कहा कि शरीरदान से जहाँ मानवता का भला होता है, वहीं हमें भविष्य में होने वाली कई बीमारियों के बारे में भी जानकारी मिलती है। उन्होंने माता जी के देहदान के फैसले की सराहना करते हुए लोगों से भी मरणोपरांत शरीरदान करने की अपील की।
मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़कर भाग ले रहे डेरा श्रद्धालु: पार्षद प्रेम लता
शरीरदान के मौके पर पहुंचीं वार्ड पार्षद प्रेम लता ने कहा कि समाज में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर मानवता भलाई के कार्य में आगे बढ़कर सेवा करती है, जिसकी वह सराहना करती हैं। उन्होंने कहा कि शरीरदान बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है, जिसका सौभाग्य माता कौशल्या देवी इन्सां के परिवार को मिला है। उन्होंने शरीरदान करने के लिए परिवार का धन्यवाद भी किया।
Comments