सच्चे प्रेम मार्ग पर चलने के लिए इनको मिटाना जरूरी: पूज्य गुरु जी
कलियुग में मालिक के प्यार की राह आसान नहीं, जानिए पूज्य गुरु जी की अनमोल सीख
सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि मालिक के प्यार में चलना घोर कलियुग में बड़ा ही मुश्किल है। इंसान मन की चालों को बड़ा खुशी-खुशी स्वीकार कर लेता है और अगर मन के खिलाफ कोई बात होती है या खुदी के खिलाफ कोई बात होती है तो प्यार-मोहब्बत को एक तरफ कर देता है। कोई भागों वाले, अच्छे संस्कारों वाले जिनके ऊपर मालिक का रहमो-कर्म है, वो तो चाहे प्यार की, मालिक की मोहब्बत में आने वाली परेशानियों की, अड़चनों की परवाह को पार करते हुए मंजिल पर पहुंच जाएं, वरना मन बीच में ही डूबो देता है।
पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि मालिक के प्यार में चलना कोई आसान काम नहीं है, बड़ा मुश्किल है। गुरू-सतगुरु के वचनों पर चलते रहो तो प्यार-मोहब्बत के राह पर चलना आसान भी हो जाता है। गुरू-फकीर जो वचन कहें उसके अनुसार चलें। पहली शर्त अपनी ईगो, अपनी खुदी, मैं और अहंकार को मिटाना है। आपके अंदर अहंकार न हो, आप मैं-मैं की बीमारी से बचे रहें। किसी भी बात पर मैं नहीं आनी चाहिए।
कई सोचते हैं कि कहीं बोलने में मैं आ गई तो मेरे अंदर मैं आ गई। वो कहते हैं जी हम लोग आए थे। ऐसा लगता है कि काफी लोग आए थे। बाद में पता चलता है कि वो अकेला ही आया था। इससे और अहंकार आ जाता है कि मैं मैं नहीं हम हैं। बोलने से कुछ नहीं होता, आप अपने अंदर खुदी-अहंकार न आने दो। आप जी फरमाते हैं कि मालिक के प्यार में पहली शर्त सिर कटवाना है अर्थात् अपनी खुदी को मिटाना है। अपनी मैं, अपने अहंकार को मिटाने का अभिप्राय है
Comments