वैशाली में एक मकान से नौ लाख की चोरी

Published On

हाजीपुर (एजेंसी)। बिहार के वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बेझा गांव में एक मकान से चोरों ने आभूषण समेत नौ लाख रुपये की चोरी कर ली है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिशुनपुर बेझा गांव में मुख्तार अंसारी के मकान में कल देर रात चोर प्रवेश कर गए और जेवर और नकद समेत कुल नौ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। आज सुबह जब परिवार के सदस्य सो कर जगे तो उन्हें पता लगा कि उनके मकान में चोरी हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्तार अंसारी इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों ने चार लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी की है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts