Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सड़कों पर कई फुट बर्फ जमा होने और फिसलन के कारण पिछले 13 दिनों से बंद हैं

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने और भूस्खलन के कारण लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बंद रहा। श्रीनगर -जम्मू राजमार्ग के बंद रहने के कारण फल और जरुरी सामनों को ले जा रहे वाहन और यात्री वाहन पानी, शिविर और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर खड़े हैं। उधर, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 86 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवाड की सड़कों पर कई फुट बर्फ जमा होने और फिसलन के कारण पिछले 13 दिनों से बंद हैं।

यातायात को फिर से शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार सुबह को बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात डिगडोल पर विभिन्न हिस्सों में सड़क टूटने, फिसलन और भूस्खलन के बाद यातायात को रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) ने राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों और कर्मचारियों को काम पर लगाया हुआ है।

  •  राजमार्ग से सोमवार सुबह तक 80 प्रतिशत हिस्से में काम पूरा हो चुका है
  •   यातायात को फिर से शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
  •   नयी सड़क बनाने और पूरी तरह मलबे को हटाने में कई घंटे और लग सकते हैं।
  •  राजमार्ग पर पहले से खड़े वाहनों को एक ओर से जाने की अनुमति दी जायेगी।

About The Author

Related Posts