हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Haryana CM Oa...

    Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा के सीएम के रूप में ये मंत्री इस दिन कर सकते हैं नई पारी की शुरुआत!

    Lado Lakshmi Yojana
    CM Nayab Saini

    Haryana CM Oath Ceremony: चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनावों में शानदार जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा नेता नायब सिंह सैनी 15 अक्तूबर को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। Haryana CM Oath Ceremony

    15 अक्तूबर को पंचकूला में शपथ ले सकती है भाजपा सरकार

    रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा में भाजपा सरकार 15 अक्तूबर को पंचकूला में शपथ ले सकती है। पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) डॉ यश गर्ग ने रिपोर्ट में बताया कि हम कार्यक्रम के लिए स्थान को लेकर तैयारियां कर रहे हैं।

    Reliance Jio: रिलायंस जियो लाया नए प्लान! कीमत जानकर गदगद हो जाएंगे आप!

    रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के सीएम शपथ ग्रहण समारोह की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जिम्मा एक जिला स्तरीय समिति को सौप रखा है। उल्लेखनीय है कि नायब सिंह सैनी ने इस वर्ष मार्च में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पद से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद का भार संभाला था। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, भगवा पार्टी ने सत्ता में वापसी पर सैनी को हरियाणा का सीएम बनाने का संकेत दिया था। Haryana CM Oath Ceremony

    मीडिया रिपोर्ट में भाजपा शपथ ग्रहण समारोह से पहले व कैबिनेट तय करने से पहले जाति और क्षेत्र के समीकरणों सहित कई कारकों पर विचार करेगी। इससे पहले बुधवार को नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। गुरुवार को, सैनी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। रिपोर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। Haryana CM Oath Ceremony

    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here