Punjab
Driving Rules: वाहन चालक सड़क पर जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल, फिर ना कहना कि बताया नहीं
Driving Rules: वाहन चालक सड़क पर जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल, फिर ना कहना कि बताया नहीं
Driving Rules: नई गाड़ी खरीदने के बाद कई लोग बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के ही उसे सड़क पर चलाने लगते हैं। भले ही यह कुछ समय का शौक या दिखावा लगे, लेकिन ऐसा करना कानूनन अपराध है और इससे भारी जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड होने जैसी कार्रवाई हो सकती है। भारत में सड़क परिवहन से जुड़े नियम Motor Vehicles Act, 1988 के तहत तय किए गए हैं। इस कानून के अनुसार किसी भी वाहन को सार्वजनिक सड़क पर चलाने से पहले उसका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। अधिनियम की धारा 39 स्पष्ट करती है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाना गैरकानूनी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। सड़क पर निकलने से पहले वाहन के सभी दस्तावेज, बीमा और रजिस्ट्रेशन पूरे होना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपकी एक लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।