चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 96 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार द्वारा जारी आदेशों में ज्यादातर अधिकारी जिलों से संबंधित हैं। जारी सूची के अनुसार आईएएस राजदीप सिंह बराड़ को एडीसी अर्बन बठिंडा और एसीए बठिंडा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
आईएएस रुबिंदरजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय, आईएएस दिव्या पी को एडीसी ग्रामीण जालंधर, आईएएस विवेक कुमार मोदी को एडीसी बरनाला, आईएएस कृष्ण पाल राजपूत को एडीसी ग्रामीण विकास फिरोजपुर, आईएएस डैवी गोयल को एडीसी मुक्तसर, आईएएस कृतिका गोयल को एसडीएम महल कलां और आईएएस राकेश कुमार मीना को संयुक्त आयुक्त नगर निगम बठिंडा लगाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची | Chandigarh News
पीसीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह थिंद को एडीसी जनरल तरनतारन, रुपिंदर पाल सिंह को एडीसी अर्बन अमृतसर, अमित बैंबी को एडीसी अर्बन लुधियाना, अमरबीर कौर भुल्लर को सचिव अधीन सेवाएं चयन बोर्ड, परमजीत सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पटियाला विकास प्राधिकरण, अमनदीप कौर को एडीसी फिरोजपुर, राकेश कुमार को जीएम पर्सोनल और प्रशासन, निधि कुमुद को एडीसी होशियारपुर, हरजोत कौर को कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड पब्लिकेशन पंजाब, कुलप्रीत सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास मोगा, अमरजीत सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर
विकास प्राधिकरण, गुरमीत कुमार को सहायक आयुक्त राज्य कर लुधियाना, नरिंदर सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास लुधियाना, चारूमिता को संयुक्त सचिव स्थानीय संस्थाएं, मनजीत सिंह चीमा को डिप्टी कमिश्नर जगराओं, पूनम सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, और अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– Rice Theft Case: चावल चोरी मामले में तीन प्रवासी गिरफ्तार















