हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना का सुबह तक कोई नया मामला नहीं, कुल संख्या 308 पर टिकी

    Wear Masks

    (Corona in Haryana)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज सुबह कोई नया मामला नहीं आया जिससे राज्य में इसके मरीजों की कुल संख्या अब 308 पर ठहर गई है। वहीं इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 224 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय अब केवल 81 मामले ही रह गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर जारी सुबह के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के आज झज्जर से चार, सोनीपत से दो और पानीपत में एक मामला सामने आया।

    राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 35079 तक पहुंच गया है जिनमें से 19900 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 154179 निगरानी में हैं। अब तक 25527 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 23368 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 308 पॉजिटिव पाये गये हैं। 1851 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। (Corona in Haryana) 308 पॉजिटिव मरीजों में से 224 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, करनाल और रोहतक में कुल तीन मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

    बुलेटिन के अनुसार 308 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं

    इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

    राज्य में कोरोना का आज सुबह कोई नया मामला नहीं आया

    राज्य में अब नूंह में 57, गुरूग्राम 51, फरीदाबाद 46, पलवल 34, सोनीपत 24, पंचकूला 18, अम्बाला 14, पानीपत में 13, करनाल छह, झज्जर पांच, हिसार, रोहतक, और सिरसा चार-चार, भिवानी और यमुनानगर तीन-तीन, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    • कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह से 46
    • फरीदाबाद 40, गुरूग्राम 36, पलवल 32
    • पंचकूला 13, अम्बाला दस, करनाल और पानीपत पांच-पांच
    • सिरसा और सोनीपत चार-चार, यमुनानगर तीन
    • भिवानी, जींद, कैथल, और कुरूक्षेत्र दो-दो
    • चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
    • इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
    • लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है।
    • राज्य में अम्बाला, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।