हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार

    Coronavirus

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर में इससे अब तक 1.40 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा छह लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।

    ब्राजील में अब तक 20,46,328 लोग संक्रमित

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,40,60,402 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 601820 लोगों ने जान गंवाई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 36,41539 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,39,176 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 20,46,328 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 77851 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Corona in Union Territories

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 34884 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 10,38,716 हो गयी है। देश में अब तक कुल 6,53,751 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 26,273 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में वर्तमान में 3,58,692 सक्रिय मामले हैं। रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,58,001 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,106 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचवें नम्बर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,45,537 हो गई तथा 12,799 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।