हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home कारोबार डीजल लगातार द...

    डीजल लगातार दूसरे दिन महंगा

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। देश में डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार 19वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज डीजल 17 पैसे महंगा होकर 81.52 रुपये प्रति लीटर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। मुंबई में 15 पैसे की बढ़त के साथ इसकी कीमत 79.71 रुपये प्रति लीटर रही जो अब तक का उच्चतम भाव है। कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है। कोलकाता में डीजल 18 पैसे बढ़कर 76.67 रुपये और चेन्नई में 13 पैसे महंगा होकर 78.50 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

    No relief in petrol, diesel prices

    दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

       महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.52(+17 पैसे)
    • कोलकाता———82.10(स्थिर)———-76.67(+18 पैसे)
    • मुंबई————-87.19(स्थिर)———-79.71(+15 पैसे)
    • चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.50(+13 पैसे)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।