हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल गोल्फ के लिए ...

    गोल्फ के लिए ओलम्पिक क्वालीफाइंग को जून 2021 तक बढ़ाया

    Olympic qualifying for golf extended - Sach Kahoon

    बर्न (एजेंसी)। गोल्फ के लिए ओलम्पिक क्वालीफाइंग को जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है और अब गोल्फर टोक्यो ओलम्पिक के लिए रैंकिंग अंक अगले साल 28 जून तक जुटा सकेंगे। पुरुष गोल्फर ओलम्पिक रैंकिंग अंक अगले साल 21 जून तक और महिला गोल्फर 28 जून तक जुटा सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईजीएफ और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2021 में प्रतियोगिताओं की नई तारीखों को समायोजित करते हुए यह घोषणा की है।

    • ओलम्पिक गोल्फ प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों में 60-60 गोल्फर उतरेंगे।
    • ओलम्पिक गोल्फ रैंकिंग आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग पर आधारित होती है।
    • क्वालीफाइंग अवधि की समाप्ति पर शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलम्पिक के लिए योग्य होंगे।
    • हर देश के लिए अधिकतम संख्या चार खिलाड़ियों की होगी।
    • इन 15 खिलाड़ियों के बाद खिलाड़ी अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर योग्य होंगे।
    • हर देश से अधिकतम दो खिलाड़ी होंगे।
    • इन देशों से दो या उससे ज्यादा खिलाड़ी टॉप 15 में नहीं होने चाहिए।
    • मेजबान देश का स्थान सुनिश्चित रहेगा।