हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों के लि...

    किसानों के लिए खुशखबरी- 28 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे 100वीं किसान रेल को हरी झंडी

    Kisan-sail

    नई दिल्ली। 28 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक 100 वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पीएम मोदी इस ट्रेन को 28 दिसंबर की शाम 4.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2020 के बजट में किसान रेल शुरू करने की घोषणा की थी।

    इस ट्रेन को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि किसान रेल खुद में मील का पत्थर साबित होगी। इससे किसानों में खुशहाली आएगी। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किसान रेल को लेकर कहा कि किसान रेल किसानों को आत्मनिर्भर बनने और उनके जीवन में खुशहाली लाने में सहायक होगी।

    नववर्ष पर रेल आरक्षण की आधुनिक वेबसाइट का तोहफा देगी रेलवे

    वर्ष 2020 में भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड-19 महामारी के काल में लॉकडाउन के दौरान देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाये रखना और 63 लाख से अधिक श्रमिकों को उनके गृहक्षेत्र में पहुंचाना रहा। वर्ष 2021 की शुरुआत आईआरसीटीसी की नयी एवं आधुनिक वेबसाइट के साथ होगी। गाड़ियों की गति बढ़ेगी और समयबद्धता भी सुधरेगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार यादव ने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 में रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड काल में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना रहा।

    रेलवे के समर्पित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की निष्ठा एवं सेवा के कारण खाद्यान्नों, मेडिकल उपकरणों एवं दवाओं, तापविद्युत गृहों में कोयला, खाद आदि की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रही। रेलवे ने पार्सल ट्रेनों का परिचालन किया। यात्री गाड़ियों का दबाव नहीं होने के कारण मालगाड़ियों की औसत गति करीब दो गुनी हो गयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।