हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चिट्टा की तस्...

    चिट्टा की तस्करी करते एक गिरफ्तार

    Arrested

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर पुलिस ने 38 वर्षीय शख्स के कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सदर पुलिस थाना प्रभारी चन्द्रभान धुआं ने बताया कि विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम रविवार देर रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चिश्तियां रोड पर रोही जंडावाली से शहनाज खान उर्फ दारा (38) पुत्र अताह मोहम्मद जोइया निवासी ढाणी चक 3 जेडीडब्ल्यू जंडावाली के कब्जा से 105 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

    आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार को सौंपी गई है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चन्द्रभान धुआं, हैड कांस्टेबल शैतानाराम, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, धर्मपाल, मनोज कुमार व अशोक कुमार शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चिट्टा कहां से खरीदकर लाया और किसे देना था, इस संबंध में तफ्तीश की जा रही है। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।