हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Accident: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

    Jind News 
    जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायलों को रैफर करते हुए।

    दिवाली की खरीददारी कर अपनी मां के साथ लौट रहा था घर | Jind News

    • गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस | Jind News

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के मालवी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर (Accident) हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र की माता सहित तीन लोगों को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मालवी गांव निवासी रविंद्र अपनी मां नन्ही के साथ दिवाली की खरीददारी कर जुलाना से घर की ओर लौट रहा था। Jind News

    जब वह गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर लगने से चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल नन्ही, गुरमीत और प्रिंस घायलों को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind News

    पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
                                                                                            -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।

    यह भी पढ़ें:– बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई 14 को

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here