हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हिसार में एक ...

    हिसार में एक किलो हेरोइन जब्त, दो आरोपी काबू

    Ratia News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार जिले से मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक वाहन भी जब्त किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर करते हुये की और हरियाणा नम्बर की एक जीप से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    इनकी पहचान हिसार जिले के खेदड़ गांव निवासी अश्वनी तथा पाबड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को एसटीएफ हिसार की एक टीम ने नाकाबंदी कर बरवाला थाने के निकट से काबू किया है। इनके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला मामला दर्ज किया गया है तथा आगे जांच जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।