हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवक के सिर म...

    युवक के सिर में पिस्तौल का बट्ट मारकर छीने एक लाख रुपए

    आजादगढ़ के पास हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत आजादगढ़ के पास कार सवार युवक मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ मारपीट कर उससे एक लाख रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
    पुलिस के अनुसार रोहित निवासी गांव हुमायुपुर हाल किराएदार आजादगढ़ ने बताया कि उसकी सपलीमेंट की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को वह अपने दोस्त अरूण के साथ मोटरसाइकिल से शहर में सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह दुकान से कुछ दूरी पर पहुंचा तभी एक गाड़ी में सवार युवकों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे रोहित व अरूण सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान कार सवार युवकों में से एक युवक ने पिस्तौल का बट्ट रोहित के सिर में मारा और अन्य लड़कों ने उस पर सरियों से हमला कर घायल कर दिया और एक लाख रुपए की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में रोहित की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।