हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    सराहनीय: जरूरतमंद महिला को दिया एक माह का राशन

    Ration Distribution

    दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करती थी वीनस

    •  बीमार पति का चल रहा अस्पताल में इलाज
    •  दो बच्चों के साथ गुजारा करना हो गया था मुश्किल

    बिलासपुर (सच कहूँ/सरदारी लाल)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में ब्लॉक बिलासपुर में अंजू पत्नी राजकुमार इन्सां निवासी बिलासपुर ने अपनी माता की याद में एक जरूरतमंद गरीब महिला को एक माह का राशन देकर उसकी मदद की। इस मदद के लिए जरूरतमंद महिला ने डेरा सच्चा सौदा अनुयायी अंजू इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विनस पत्नी गुलशन कुमार निवासी मुगल्वाली ने संगत से मदद की गुहार लगाई थी। उक्त महिला के दो बच्चे हैं और उसके पति का बीमार होने के कारण कपिल हस्पताल यमुनानगर से उपचार चल रहा है। विनस निवासी मुगल्वाली दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उक्त महिला के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। उक्त महिला प्रसूता होने के कारण अभी मजदूरी करने में असमर्थ है। इस पुण्य कार्य में 25 मैम्बर गुरजीत इन्सा, अंजू इन्सां, राजकुमार इन्सां, रविन्दर इन्सां, अश्वनी इन्सां, कुरडिया राम इन्सां, अशोक इन्सां, सुषमा इन्सा आदि का सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।