पूज्य गुरु जी ने आज ये करवाएं दो प्रण, आप भी लें….

online gurukul MSG
  • पहला प्रण ‘मन मते व बुराई ये जुड़े लोगों का कभी संग नहीं करेंगे’

  • दूसरा प्रण, साप्ताहिक व ब्लॉक नामचर्चा में जरूर जाएंगे।

बरनावा/सरसा। रविवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से शाह सतनाम जी बरनावा आश्रम से आनलाइन गुरुकुल (online gurukul MSG) के माध्यम से रूहानी सत्संग फरमाया। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने देश विदेश में बैठी करोड़ों साध-संगत को पावन अवतार माह के मौके पर दो प्रण भी करवाए। जिसमें पहला प्रण ‘मन मते व बुराई ये जुड़े लोगों का कभी संग नहीं करेंगे’ दूसरा प्रण, साप्ताहिक व ब्लॉक नामचर्चा में जरूर जाएंगे। साध-संगत ने हाथ उठाकर ये दोनों प्रण किये। इस दौरान साध-संगत की मांग पर पूज्य गुरु जी ने अपने पावन कर कमलों से नए साल का कैलेंडर व दो नये स्वरूप रिलीज किये। जिसमें आपको पूज्य गुरु जी का मनमोहक अंदाज आशीर्वाद के देखने को मिलेगा।

लाखों को गुरुमंत्र, मैथ्ड आफ मेडिटेशन की अनमोल दात दी

आपको बता दें कि इस दौरान पूज्य गुरु जी ने उत्तर प्रदेश के सहारणपुर स्थित मेला ग्राउंड देवबंद, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, नामचर्चा घर पूर्वी मुजफ्फर नगर, मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित नामचर्चा घर जाटखेड़ा, हरियाणा के पानीपत स्थित दशहरा ग्राउंड, नामचर्चा घर तोशाम रोड भिवानी, दार्जिलिंग में श्री पंचमुखी बालाजी धाम सिलीगुड़ी, गुजरात के मेहसाणा स्थित जीआईडीसी हॉल, हैदराबाद के दिलसुख नगर स्थित भाग्यश्री फंक्शन हॉल, महाराष्ट्र के आटपाड़ी नामचर्चा घर, पंजाब के सलाबतपुरा स्थित शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़, छत्तीसगढ़ के शाह सतनाम जी सर्वकल्याण आश्रम गतौरी बिलासपुर, राजस्थान के शाह सतनाम जी दयापुर धाम कोटा व दिल्ली के नार्दन रेलवे कॉलोनी बारात घर तुगलकाबाद सहित सभी जगहों पर लाखों लोगों का नशा व अन्य सामाजिक बुराइयां छुड़ाते हुए उन्हें गुरुमंत्र, मैथ्ड आॅफ मेडिटेशन प्रदान किया। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने राम का नाम लेने में क्या-क्या फायदा है, के बारे में भी विस्तार से समझाया।

राम नाम से बिना फीस दिए आत्मबल बढ़ता है

पूज्य गुरु जी ने कहा कि कोई भी बिनजेस, व्यापार तब बुलंदियों पर जाता है, जब इंसान के अंदर हौंसले बुलंद होते है। जब आदमी के अंदर आत्मबल, बिल पॉवर होता है तो हर बिजनेस में, हर व्यापार में अच्छे आइडियाज आते है और जब इंसान के अंदर अच्छे आइडियाज आ जाते है तो उनको लागू करने की हिम्मत होनी चाहिए। एक आत्मबल होना चाहिए। तो वो आइडियाज जैसे जैसे लागू होते जाएंगे तो वैसे-वैसे ही बिजनेस व्यापार बढ़ता जाएगा। पूज्य गुरु जी ने कहा कि इस प्रकार जब इंसान के अंदर आत्मबल होगा, बुलंद हौसले होंगे तो इंसान बिजनेस में तरक्की कर पाएगा। साथ में देखने का नजरिया भी बदलेगा। पूज्य गुरु जी ने बताया कि राम-नाम के जाप से बिना कोई फीस दिए आत्मबल जबरदस्त तरीके से बढ़ेगा और बिजनेस व्यापार में इससे अपने आप फायदा होगा।

इंसान के सेहत की गारंटी देता है प्रभु का नाम

मनुष्य की सेहत के लिए भी क्या प्रभु का नाम फायदेमंद है, के बारे में समझाते हुए पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि इंसान दुनियावी कोईचीज लेकर आता है तो उसे उसकी कुछ न कुछ गारंटी जरूर मिलती है। लेकिन इंसान को अपने शरीर की कोई गारंटी नहीं है कि वह कब तक स्वस्थ रहेगा, कब तक तंदुरुस्त रहेगा। लेकिन अगर इंसान राम, नाम, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा के नाम का जाप करता है तो इंसान के अंदर एक ऐसी गारंटी आ जाती है कि उसके शरीर में कोई रोग आया तो भी आत्मबल के द्वारा उसे बहुत जल्द रिकवर कर पाएंगे यानी जल्दी ठीक हो पाएंगे। यह बात अब वैज्ञानिक भी मान चुके है। मेडिटेशन अपने आप में एक बहुत बड़ी पॉवर है। मनुष्य मेडिटेशन के द्वारा अपने डीएनए को ठीक कर सकता है। मेडिटेशन के लिए इंसान को सुबह-शाम एक-एक घंटा समय लगाना होगा। लेकिन इंसान प्रभु परमात्मा का नाम लेता नही। इस प्रकार हम कह सकते है कि जो इंसान राम नाम लेता है तो वह उसके लिए सेहत की गारंटी बन जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here