पूज्य गुरु जी ने रिलीज किया नया कैलेंडर व तीन नये स्वरूप

online spiritual discourse dr msg

बरनावा/सरसा। रविवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने (online spiritual discourse dr msg) आनलाइन गुरुकुल के माध्यम से शाह सतनाम जी बरनावा आश्रम से साध-संगत की मांग पर अपने पावन कर कमलों से नए साल का कैलेंडर व तीन नये स्वरूप रिलीज किये। जिसमें आपको पूज्य गुरु जी का मनमोहक अंदाज आशीर्वाद के देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि इस दौरान पूज्य गुरु जी ने उत्तर प्रदेश के सहारणपुर स्थित मेला ग्राउंड देवबंद, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, नामचर्चा घर पूर्वी मुजफ्फर नगर, मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित नामचर्चा घर जाटखेड़ा, हरियाणा के पानीपत स्थित दशहरा ग्राउंड, नामचर्चा घर तोशाम रोड भिवानी, दार्जिलिंग में श्री पंचमुखी बालाजी धाम सिलीगुड़ी,राजस्थान के शाह सतनाम जी दयापुर धाम कोटा व दिल्ली के नार्दन रेलवे कॉलोनी बारात घर तुगलकाबाद सहित सभी जगहों पर लाखों लोगों का नशा व अन्य सामाजिक बुराइयां छुड़ाते हुए उन्हें गुरुमंत्र, मैथ्ड आफ मेडिटेशन प्रदान किया। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने राम का नाम लेने में क्या-क्या फायदा है, के बारे में भी विस्तार से समझाया।

राम नाम से बिना फीस दिए आत्मबल बढ़ता है

पूज्य गुरु जी ने कहा कि कोई भी बिनजेस, व्यापार तब बुलंदियों पर जाता है, जब इंसान के अंदर हौंसले बुलंद होते है। जब आदमी के अंदर आत्मबल, बिल पॉवर होता है तो हर बिजनेस में, हर व्यापार में अच्छे आइडियाज आते है और जब इंसान के अंदर अच्छे आइडियाज आ जाते है तो उनको लागू करने की हिम्मत होनी चाहिए। एक आत्मबल होना चाहिए। तो वो आइडियाज जैसे जैसे लागू होते जाएंगे तो वैसे-वैसे ही बिजनेस व्यापार बढ़ता जाएगा। पूज्य गुरु जी ने कहा कि इस प्रकार जब इंसान के अंदर आत्मबल होगा, बुलंद हौसले होंगे तो इंसान बिजनेस में तरक्की कर पाएगा। साथ में देखने का नजरिया भी बदलेगा। पूज्य गुरु जी ने बताया कि राम-नाम के जाप से बिना कोई फीस दिए आत्मबल जबरदस्त तरीके से बढ़ेगा और बिजनेस व्यापार में इससे अपने आप फायदा होगा।

भगवान ही संतों को भेजते है एक सेवादार बनाकर

रूहानी सत्संग के दौरान पूज्य गुरु जी ने राम-नाम के बारे में बताते हुए फरमाया कि राम नाम सारी दुनिया की सभी परेशानियों का एक मात्र हल है। जो अनमोल होते हुए भी बिना मोल के संतों के दरबार में मिलता है। दुनिया में हर चीज का मोल है। अगर इंसान में कोई गुण आ जाता है तो वह दूसरों को फ्री में नहीं बताता। लेकिन संत एक ऐसे होते है जो वो सीख लेते है उसको सबको बताते हंै। क्योंकि संत भगवान के नौकर होते ंहै, भगवान ही उन्हें भेजता है एक सेवादार बनाकर। ताकि समाज की सेवा कर सकें। राम का नाम एक ऐसी चीज है जो हर दुनिया के रोग की, हर परेशानी की, हर मुश्किल की एक मात्र ऐसा दवा है जो अनमोल होते हुए भी बिना मोल के मिलती है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि दुनिया की हर एक दवा के साइड इफेक्ट हो सकते है, लेकिन राम नाम का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

रिश्ते सुधारने में काम आता है राम-नाम

क्या आत्मबल रिश्तों पर भी असर डालता है, के बारे में बताते हुए पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि राम का नाम रिश्तों पर भी असर डालता है। जैसे-जैसे इंसान राम का नाम लेता है तो उसमें संयम आएगा, सहने की शक्ति आएगी, दिमाग में शांति आएगी। जिनके अंदर संयम होता है, मानसिक और आत्मिक शांति होती है वो कभी भी जल्दी उत्तेजित नहीं होते। जल्दी गुस्से में नहीं आते। आज के समय में रिश्तों का सबसे बड़ा दुश्मन है गुस्सा। जब इंसान का गुस्सा भड़क जाता है तो इगो भड़क जाती है और फिर रिश्ते तार-तार हो जाते है। इसलिए जब इंसान राम का नाम लेता है तो उसका दिमाग शांति से भर जाएगा और संयम आ जाएगा। इससे एक-दूसरे की कही बात पर इमिजेटली रिएक्शन नहीं करेंगे और रिश्ते बने रहेंगे।

इंसान के सेहत की गारंटी देता है प्रभु का नाम

मनुष्य की सेहत के लिए भी क्या प्रभु का नाम फायदेमंद है, के बारे में समझाते हुए पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि इंसान दुनियावी कोईचीज लेकर आता है तो उसे उसकी कुछ न कुछ गारंटी जरूर मिलती है। लेकिन इंसान को अपने शरीर की कोई गारंटी नहीं है कि वह कब तक स्वस्थ रहेगा, कब तक तंदुरुस्त रहेगा। लेकिन अगर इंसान राम, नाम, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा के नाम का जाप करता है तो इंसान के अंदर एक ऐसी गारंटी आ जाती है कि उसके शरीर में कोई रोग आया तो भी आत्मबल के द्वारा उसे बहुत जल्द रिकवर कर पाएंगे यानी जल्दी ठीक हो पाएंगे। यह बात अब वैज्ञानिक भी मान चुके है। मेडिटेशन अपने आप में एक बहुत बड़ी पॉवर है। मनुष्य मेडिटेशन के द्वारा अपने डीएनए को ठीक कर सकता है। मेडिटेशन के लिए इंसान को सुबह-शाम एक-एक घंटा समय लगाना होगा। लेकिन इंसान प्रभु परमात्मा का नाम लेता नही। इस प्रकार हम कह सकते है कि जो इंसान राम नाम लेता है तो वह उसके लिए सेहत की गारंटी बन जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।