हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    Organ Donation: अंगदान समाज की आवश्यकता, अंगदान जीवन दान है : उपराष्ट्रपति 

    Rajasthan News
    Organ Donation: अंगदान समाज की आवश्यकता, अंगदान जीवन दान है : उपराष्ट्रपति 

    Organ Donation: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने कहा है कि अंगदान समाज की आवश्यकता है। यह कार्य समाज की प्रतिभा को बल देने वाला है। हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत में बलिदानों का उल्लेख है। देहदानी अपनी आने वाली पीढ़ियों का सिर ऊंचा रखने वाला कार्य कर जाता है। उन्होंने कहा कि अंगदान में भारत विश्व के लिए एक मिसाल बनना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने कहा कि अंगदान जीवन दान है। यह गौरवमयी और अद्भुत समारोह भारत की प्राचीन संस्कृति, आदर्श और मूल्यों से जुड़ा हुआ है। पहले लोगों में अंगदान के प्रति भ्रांति थी, लेकिन अब लोग अंगदान के महत्व को समझ रहे हैं और उसके लिए प्रेरित हो रहे हैं। Rajasthan News

    देवनानी ने कहा कि एक शरीर से आठ अंगों का दान किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अंगदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य की प्रक्रिया से जुड़े और आवश्यकता होने पर अंगदान अवश्य करें। देवनानी ने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता का समाज में प्रसार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह मानवता के लिए प्रेरणादायी कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति दृढ़ निश्चय के साथ अंगदान करके और देहदान का प्रण लेकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है।

    रविवार को यहां बिरला सभागार में देहदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उपराष्ट्रपति धनखड और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रोफेसर स्मृति शर्मा भाटिया की नव प्रकाशित पुस्तक ऑर्गन एंड बॉडी डोनेशन का विमोचन भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे। Rajasthan News

    डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में भगवान दास स्मृति में ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा हुई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here