हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भारत-पाकिस्ता...

    भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप साढ़े 8 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

    Ratia News
    सांकेतिक फोटो

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के गुरदासपुर जिले से लगती पाकिस्तान की सीमा से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आठ किलो 580 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 42 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डा.नानक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पाकिस्तान से हैरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। इस बारे में हमने सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन के अधिकारियों को सूचित कर दिया।

    जवानों ने पुलिस की मदद से तुरंत इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग सवा दस बजे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रोसा बी.ओ.पी.के पास से एक बोरी बरामद की। बोरी की जांच करने पर उसमें से हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि हैरोइन को कब्जे मे लेकर जांच की जा रही है तथा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को मंगवाने में किन लोगों का हाथ है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।