हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बुड्ढा दरिया ...

    बुड्ढा दरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए पदयात्रा का 17वां चरण पूर्ण

    करीब 4 किमी की दूरी तय की

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) बुड्ढा दरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए पर्यावरण प्रेमियों द्वारा की जा रही पदयात्रा का रविवार को 17वां चरण पूरा किया गया। इस चरण में करीब 4 किमी की दूरी तय की। बांध को किसानों ने खोदकर, अतिक्रमण कर संकरा कर दिया है, जिससे रास्ता तंग हो गया है। कर्नल सीएम लखनपाल सदस्य पीएसी, समन्वयक बुद्ध दरिया पदयात्रा, सदस्य बुद्ध दरिया एक्शन फ्रंट, लुधियाना ने बताया कि गौंसपुर में पेपर मिलों ने वायु, अधोभूमि, बुड्ढा दरिया और आसपास के क्षेत्र को अत्यधिक प्रदूषित कर दिया हैं।

    यह भी पढ़ें:– तेज डीजे साउंड की धमक से कच्ची दीवार ढही, तीन बालक दबे

    स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सभी पेपर मिले बुड्ढा दरिया में गंदा पानी छोड़ रही थीं। जुर्माने के बाद वे रिवर्स बोरवेल का इस्तेमाल कर रहे हैं और पानी को जमीन के नीचे रीचार्ज कर रहे हैं। पेपर मिलों की राख गैर कानूनी रुप में खेतों में बिखरी हुई दिखाई देती है जो मिट्टी एवं वातावरण को खराब कर रही है। स्थिति गंभीर है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

    किसानों को मौजूदा फसलों की खेती के लिए बुड्ढा दरिया के प्रदूषित पानी का उपयोग करते देखा गया। नाले में बहता पानी एकदम काला है और चारों ओर बदबू है। मरे हुए जानवर नाले में तैरते नजर आते हैं। आज गौंसपुर ब्रिज से बुर्ज लैंब्रान ब्रिज तक पदयात्रा की गई। डॉ. राकेश शारदा के नेतृत्व में समर्पित टीम द्वारा कई स्थानों पर पानी के नमूने लिए गए। इस पदयात्रा में पीपीसीबी का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। आज की टीम लीडर सुश्री रितु मल्हन थीं, जो एक समर्पित शिक्षिका और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पदयात्रा में भाग लेने वाले सक्रिय दल के सदस्यों में रितु मल्हन, ब्रिगेडियर आईएम सिंह, कर्नल जेएस गिल, जिष्णु मल्हान, मास्टर अभयजोत चौधरी, कपिल चौधरी, डॉ. बलजीत कौर और कई अन्य ग्रामीण शामिल हुए। अठारहवीं पदयात्रा 16 मार्च (वीरवार) को सुबह 9 बजे बुर्ज लंबडां ब्रिज से शुरु होगी। उन्नीसवीं पदयात्रा 19 मार्च (रविवार) को सुबह 9 बजे वालीपुर ब्रिज से शुरु होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here