हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Social Media News: पाकिस्तान के झूठे दावों की पाकिस्तानी नागरिक ने ही खोली पोल, हुआ वीडियो वायरल

    Social Media News
    Social Media News: पाकिस्तान के झूठे दावों की पाकिस्तानी नागरिक ने ही खोली पोल, हुआ वीडियो वायरल

    एक भी मिसाइल नहीं रोक सके की कमजोर है रक्षा प्रणाली की पोल

    Pakistan Defense Fail: नई दिल्ली। भारत द्वारा बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान की सीमा में मौजूद आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। अपनी छवि को बचाने के प्रयास में पाकिस्तान सरकार और सेना सोशल मीडिया और सरकारी माध्यमों से प्रचारित कर रही है कि उन्होंने भारत के हमलों को विफल किया। लेकिन इसी बीच एक पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो सामने आया है जिसने अपनी सेना की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं। Social Media News

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    इस वीडियो में वह व्यक्ति स्पष्ट शब्दों में कहता है, “भारत ने बीती रात 24 मिसाइलें दागीं और हैरानी की बात यह है कि सभी निशाने पर जाकर लगीं। हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं सके। भारत ने जो कहा था, वही करके दिखाया – ‘घर में घुसकर मारना’। हम पूरी तरह असफल रहे।”

    वीडियो में उस नागरिक ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए इजरायल के सुरक्षा ढांचे का उदाहरण दिया। उसने कहा, “ईरान जब इजरायल पर मिसाइलें दागता है, तो इजरायल की सुरक्षा प्रणाली उन्हें रास्ते में ही नष्ट कर देती है। मुश्किल से एक-दो मिसाइल ही इजरायल की धरती पर गिरती हैं। लेकिन हमारी स्थिति यह है कि भारत की 24 में से एक भी मिसाइल को हम रोक नहीं सके।” उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि भारत की ओर से हुए हमले के बाद पाकिस्तान में अफवाहें फैलने लगीं कि उन्होंने भारतीय विमानों को गिरा दिया। कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, लेकिन जब उसने खुद उनकी पड़ताल की, तो पाया कि वे सभी तस्वीरें पुरानी थीं और उनका इस हमले से कोई संबंध नहीं था। उसने कहा, “सच्चाई यह है कि हमने कुछ नहीं किया, केवल झूठे दावे किए।”

    सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा | Social Media News

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वह व्यक्ति चर्चा का विषय बन गया है। बहुत से लोग उसकी साफगोई की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं यह वीडियो पाकिस्तान के झूठे प्रचार की पोल खोल रहा है। एक ओर जहां पाकिस्तान की सेना और मीडिया अपने नागरिकों को भ्रमित करने में लगे हैं, वहीं यह आवाज सच्चाई को उजागर कर रही है।

    Pakistan Lahore Attack: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके, मचा हड़कंप