हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश देश में मार्च...

    देश में मार्च 2025 तक फोनधारकों की संख्या 120 करोड़

    New Delhi
    New Delhi

    नई दिल्ली। देश में मार्च 2025 तक कुल फोनधारकों की संख्या 120 करोड़ थी जिसमें से वायरलेस फोन धारकों की संख्या 116.37 करोड़ और वायरलाइन धारकों की संख्या 3.70 करोड़ थी। भारतीय दूरंसचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा आज यहां जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में वायरलेस ब्राडबैंड धारकों की संख्या 90.27 करोड़ और वायरलाइन ब्राडबैंड धारकों की संख्या 4.13 करोड़ थी। कुल ब्राडबैंड धारकों की संख्या 94.41 करोड़ थी। मार्च 2025 में शुद्ध ग्राहकों की संख्या में 33.5 लाख बढ़ी जिसमें वायरलेस ग्राहकों की संख्या 32.1 लाख और वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 1.3 लाख बढ़ी है। अब शहरी क्षेत्रों में टेलीफोन धारकों की संख्या में कमी आने लगी है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें वृद्धि हो रही है।