हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत पुलिस ...

    पानीपत पुलिस ने पकड़ा सीरियल किलर, 8 घंटे के अंदर तीन हत्याओं को दिया अंजाम

    Amritsar

    8 घंटे के अंदर तीन हत्याओं को दिया अंजाम

    पानीपत (सच कहूँ ब्यूरो)। पानीपत सीआईए-टू पुलिस ने सीरियल किलर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ में तीन ब्लाइंड मर्डर की वारदातों का खुलासा किया है। तीनों वारदातों में दो हरियाणा के पानीपत जिले की व एक यूपी के मुज्जफरनगर जिले की है। यूपी की वारदात में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174-ए के तहत कार्रवाई की थी। तीनों मृतकों में से दो मतलौडा के गांव नारा व एक भालसी से है। आरोपी ने महज 8 घंटे के भीतर तीन हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया। एएसपी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आशू (26) निवासी गांव नारा को 27 जून को गिरफ्तार किया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में तीन ब्लाइंड मर्डर केसों का खुलासा हुआ। बड़ी बात यह है कि आरोपी का पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, मगर एक साथ उसने तीन मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे पुलिस भी हैरान है।

    तीनों हत्याएं गला घोंटकर की

    आरोपी ने जब पहला मर्डर किया था, उस दौरान दो लोग उसके साथ थे। कहीं यह दो लोग किसी को बता न दें, इसलिए एक के बाद एक दोनों का भी मर्डर कर दिया। आरोपी ने बहुत ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। तीनों हत्याएं गला घोंट कर की गई हैं। आरोपी की आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    पहला मर्डर:

    एएसपी ने बताया कि पहली वारदात 11 जून की रात की है। आरोपी आशू अपने गांव नारा के ही दोस्त राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के ही रहने वाले सोनू (25) ने लिफ्ट मांगी। तीनों वहां से बाइक पर सवार होकर मतलौडा चले गए, जहां उन्होंने एक जगह शराब पी। इसबीच कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी के चलते आशू ने सोनू का कपड़े से गला घोंट दिया और उसकी हत्या करने के बाद शव को वहीं सड़क पर स्थित एक खोखे के पीछे फेंक दिया।

    दूसरा मर्डर:

    सोनू की हत्या करने के बाद आशू वहीं बैठकर राकेश के साथ शराब पीने लगा था। इसी दौरान वहां मोनू फिर से आ गया, जिसने पूछा कि सोनू कहा गया, लेकिन दोनों ने उसको बातों में उलझा लिया और पानीपत आते समय रास्ते में असंध रोड के नजदीक नहर किनारे मोनू का गला घोंट दिया और उसे नहर में फेंक दिया। मोनू का शव 13 जून को समालखा नहर से बरामद हुआ था।

    तीसरा मर्डर:

    सोनू और मोनू का मर्डर करने के बाद आशू ने अपने दोस्त राकेश को उसी रात कहा कि चल हरिद्वार चलते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर रात को ही हरिद्वार के लिए चल पड़े। रास्ते में यूपी के मुज्जफरनगर जिला के अंर्तगत आने वाले तितावी थाना क्षेत्र के एक ट्यूबवेल पर आशू ने उसका भी गला घोंट दिया। हत्या कर ट्यूबवेल के पास ही राकेश का शव फेंक कर फरार हो गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here