हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार कच्चे तेल की ...

    कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट: क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता होने जा रहा है?

    Petrol-Diesel News:
    Petrol-Diesel News: अब केवल पेट्रोल की खुले कंटेनरों में बिक्री पर रोक, डीजल को लेकर मिली राहत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी गिरावट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी अपरिवर्तित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 2.45 प्रतिशत की गिरावट लेकर 79.22 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.54 प्रतिशत गिरकर 74.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

    मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31

    घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
    दिल्ली……………96.72……….89.62
    मुंबई …………..106.31……….94.27
    कोलकाता ………106.03……….92.76
    चेन्नई………….102.63……….94.24

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here