हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार फिर बढ़े पेट्र...

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता त्रस्त

    Petrol-Diesel Price
    क्या अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानिए क्या है ताजा रेट

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ देश में कोरोना ने लोगों को परेशान कर रखा है वहीं दूसरी ओर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ती जा रही है। शनिवार को पेट्रोल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपये जबकि डीजल 84.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपये और डीजल की कीमत 92.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब हैं कि शुक्रवार को तेल का रेट स्थिर रहे जबकि इससे एक दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया था।

    कैसे बढ़ते है पेट्रोल व डीजल के दाम

    पेट्रोल व डीजल की कीमत को विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल व डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती है।

    जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    शहर                         पेट्रोल                        डीजल
    दिल्ली                       93.94                      84.89
    मुम्बई                       100.19                    92.17
    चेन्नई                        95.51                      8965
    कोलकाता                   93.97                     87.74

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।