हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पेट्रोल छह पै...

    पेट्रोल छह पैसे, डीजल सात पैसे महँगा

    Petrol And Diesel

    दिल्ली में पेट्रोल 74.13 रुपये प्रति लीटर | Petrol And Diesel

    • मुंबई में 79.85 रुपये प्रति लीटर

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल (Petrol And Diesel) की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर तेजी देखी गयी और पेट्रोल 10 महीने तथा डीजल छह महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थिर रहने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल छह पैसे महँगा होकर 74.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जो 26 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल भी सात पैसे चढ़कर 67.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

    चेन्नई में 70.98 रुपये प्रति लीटर | Petrol And Diesel

    • यह इस साल 16 मार्च के बाद इसका उच्चतम भाव है।
    • कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह-छह पैसे महँगा हुआ।
    • कोलकाता में आज इसकी कीमत 76.88 रुपये, मुंबई में 79.85 रुपये और चेन्नई में 77.12 रुपये प्रति लीटर रही।
    • डीजल की कीमत भी तीनों महानगरों में सात-सात पैसे बढ़ी।
    • कोलकाता में डीजल 69.56 रुपये, मुंबई में 70.44 रुपये और चेन्नई में 70.98 रुपये प्रति लीटर बिका।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।