हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रदेशभर के प...

    प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 10 बजे से हड़ताल शुरू ! जानें क्यों !!

    Hanumangarh News
    Salesman stolen sales amount: पेट्रोल पम्प सेल्समैन की बिगड़ी नियत, बिक्री राशि चोरी कर भागा

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

    उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। 13 सितंबर से पंप बंद करने की जानकारी भी हमने शासन और प्रशासन तक काफी पहले ही पहुंचा दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ा है। इसकी शुरूआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी। उन्होंने बताया- शुरूआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितंबर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। Strike

    इस दौरान न तो पेट्रोल बेचा जाएगा, न ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चित कालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। Jaipur News

    इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वैट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इस कारण पिछले 3 साल में राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जबकि कई पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा पुलिस के इस जवान को खतरनाक बीमारी, वीडियो देख आप भी कहोगे…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here