हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राज्य स्तरीय ...

    राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

    खरखौदा (सच कहूं/ हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप व सी.बी.एस.ई. क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। Kharkhoda News

    राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर- 17 आयु वर्ग में आर्यन राणा ने, अंडर- 14 आयु वर्ग में यज्ञ बतरा ने और अंडर- 19 आयु वर्ग में दिग्विजय ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं हरियाणा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर- 15 आयु वर्ग में उदि बत्रा और सौम्य यादव ने गुड़गाँव के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

    सी.बी.एस.ई. क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में आर्यन राणा, तनुज अंतिल और दिग्विजय ने फरीदाबाद के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। Kharkhoda News

    विद्यालय में सभी विजयी खिलाड़ियों का फूल-मालाएँ पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग, प्रधानाचार्या आशा गोयल व उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों की खेल-भावना को सराहते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर खेल-प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Fake Notes: लालकुआं पुलिस ने नकली नोट के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here