हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेशनल वुशु मे...

    नेशनल वुशु में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: नेशनल वुशु में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: जूनियर नेशनल वुशु चैम्पियनशिप जो कि तमिलनाडू में आयोजित कि गई थी। जिसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 5 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने अहम भूमिका निभाई। पदक विजेता खिलाड़ियों में ध्रुव 52 किग्रा, यश 56, चिराग 65, चिराग 65 यूथ कैटेगरी व धीरज 80 ने सिल्वर मैडल व हर्ष 75 ने ब्रांज मैडल प्राप्त किए। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वुशु खेल सहित 5 खेलों का खेलो इंडिया सैंटर व हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियाँ स्थापित की गई हैं। Kharkhoda News

    जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय के खिलाड़ी निरंतर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वुशु कोच विनोद गुलिया ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने वुशु खेल में इंटरनेशनल लेवल पर 19 पदक तथा नेशनल लेवल पर 218 पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए समय-सारणी के अनुसार खेल का अभ्यास एवं पढ़ाई की व्यवस्था की गई है ताकि खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेल में कड़ी मेहनत कर समय का सदुपयोग करते हुए चहुँमुखी विकास कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकें। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया व वुशु कोच विनोद गुलिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– यमुना के गहरे कुंड में समाए राजस्थान के तीन युवक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here