हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बारिश से मौसम...

    बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में आई गिरावट

    Malout News
    तापमान में गिरावट आने से मौसम भी अच्छा हो गया है।

    लोगों को मिली गर्मी से राहत

    मलोट (सच कहूँ/मनोज)। बीती रात व आज दोपहर को मलोट में बारिश (Rain) होने से मौसम सुहाना हो गया व तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उल्लेखनीय है कि इस बार रूक रूक कर हो रही बारिश से जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं तापमान में गिरावट आने से मौसम भी अच्छा हो गया है। स्थानीय निवासी राज कुमार ने बताया कि बीती रात बारिश आने से मौसम में कुछ बदलाव आया परंतु आज सुबह जब वह अपने काम पर गया तो उस समय भी मौसम अच्छा था। उल्लेखनीय है कि बेशक मलोट में पारा भले ही 40 डिग्री से पार हो गया था परंतु बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश व तेज आंधी से एक घर के कमरे की छत गिर गई थी व इसमें जानी नुक्सान होने से बचाव रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here